HomeUTTAR PRADESHबच्चों को ‘स्वस्थ मुस्कुराहट’ देगा योगी सरकार का बेसिक शिक्षा विभाग

बच्चों को ‘स्वस्थ मुस्कुराहट’ देगा योगी सरकार का बेसिक शिक्षा विभाग

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के 50 लाख छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने एक नई पहल की है। इसके तहत मंगलवार को ‘उज्ज्वल मुस्कान, उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को नि:शुल्क डेंटल किट वितरण कराई जा रही है। इसके साथ ही उन्हें ब्रशिंग कैलेंडर, शिक्षक प्रशिक्षण गाइड भी उपलब्ध कराए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना और उनकी मुस्कान को कायम रखना है।

6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में बढ़ेगी जागरूकता

बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने मंगलवार को अलीगढ़ से इसकी शुरुआत की। इस कार्यक्रम के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कोलगेट के साथ एमओयू किया है। इसके तहत दो साल में राज्य के 50 लाख बच्चों पर मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा का सकारात्मक प्रभाव डालने का लक्ष्य शामिल है।

उन्होंने कहा कि ‘उज्ज्वल मुस्कान, उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम सही मौखिक देखभाल की आदतों, तंबाकू की रोकथाम के बारे में 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और मौखिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे पोषण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। परिषदीय बच्चों में ओरल हाईजीन की जानकारी को साझा करना बहुत महत्वपूर्ण है। हम, सार्थक व सकारात्मक बदलाव के साथ इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे। ‘उज्ज्वल मुस्कान, उज्ज्वल भविष्य’ के साथ ‘स्वस्थ मुस्कुराहट’ को बढ़ावा देने के मिशन में सदैव आगे बढ़ते रहेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य

‘उज्ज्वल मुस्कान, उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रित है। इनमें ब्रश करने का सही तरीका, दिन में दो बार ब्रश करने के महत्व, हर तीन महीने में टूथब्रश बदलने, तंबाकू के उपयोग से बचने और पौष्टिक भोजन के विकल्प शामिल हैं। यह जानकारी बच्चों को जीवन भर स्वस्थ रखने में मदद करेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read