HomeUTTAR PRADESHदिल्ली ब्लास्ट में NIA को मिली बड़ी सफलता, आत्मघाती हमलावर उमर का...

दिल्ली ब्लास्ट में NIA को मिली बड़ी सफलता, आत्मघाती हमलावर उमर का सहयोगी गिरफ्तार


Delhi Bomb Blast: दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट को लेकर  NIA को एक बड़ी कामयाबी मिली है। NIA ने इस मामले में आत्मघाती हमलावर डॉ.उमर मोहम्मद की मदद करने वाले सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।  NIA ने गिरफ्तार आतंकी की पहचान आमीर राशिद अली के रूप में की है। आमीर मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है। आमिर पर आरोप है कि उसने उमर के साथ मिलकर इस धमाके की साजिश रची थी। इस धमाके में जिस कार का इस्तेमाल किया गया था वो भी आमिर राशिद अली के नाम पर है।


दिल्ली से ही खरीदी कार


NIA की जांच में पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाले आमीर राशिद अली धमाके में इस्तेमाल की गई कार को खरीदने के लिए कुछ महीने पहले ही दिल्ली आया था। यहां से कार खरीदने के बाद ही उस कार में बम को सेट किया गया।


कई राज्यों में जांच जारी


बता दें कि NIA आमीर की गिरफ्तारी के अलावा इस धमाके से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि NIA की जांच जम्मू कश्मीर समेत 6 राज्यों तक पहुंच चुकी है। फिलहाल, हरियाणा, पंजाब, यूपी,  मध्य प्रदेश, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में जांच जारी है। NIA की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। NIA के डीजी सदानंद दाते खुद जांच की कमान संभाल रहे हैं। इस समय डीजी श्रीनगर में  हैं। श्रीनगर में डॉक्टर आदिल, डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन और बाकी आरोपियों से NIA पूछताछ कर रही है।


हिरासत में छात्रा


आज, 16 नवंबर को जीएमसी अनंतनाग में अंतिम साल की छात्रा हरियाणा की डॉ. प्रियंका शर्मा को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वह रोहतक की निवासी हैं। सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उनका डॉ. अदील या डॉ. उमर से कोई संबंध था या नहीं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read