spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHउत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप...कानपुर में तापमान 7.6°C तक गिरा, 29...

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप…कानपुर में तापमान 7.6°C तक गिरा, 29 जिलों में अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है और राज्य के कई जिलों में रात का तापमान लगातार घट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान गिर रहा है। शनिवार को कानपुर में न्यूनतम तापमान 7.6डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि राज्य के 10जिलों में रात का तापमान 10डिग्री से नीचे लुढ़क गया। इस वजह से आम लोगों को ठंड का एहसास और अधिक हुआ। वहीं, दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है।


शीतलहर के लिए 29जिलों में चेतावनी


मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 29जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, अमेठी, उन्नाव, हरदोई, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, कानपुर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर, एटा, कन्नौज, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद और बदायूं शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।


लखनऊ में मौसम का हाल और भविष्यवाणी


राजधानी लखनऊ में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेताया है कि हल्की शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा। दिसंबर और जनवरी के महीनों में शीतलहर का प्रकोप अधिक रहता है, और इस साल नवंबर में ही इसके संकेत मिलने से ठंड जल्दी बढ़ने के आसार हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular