HomeUTTAR PRADESHडॉ. शाहीन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जानें मोबाइल SIM और थाईलैंड...

डॉ. शाहीन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जानें मोबाइल SIM और थाईलैंड ट्रिप का राज


Shaheen Faridabad Module: फरीदाबाद जैश मॉड्यूल को लेकर गिरफ्तार हुई डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि शाहीन पिछले कई महीनों से फर्जी पते पर लिया गया मोबाइल सिम इस्तेमाल कर रही थी। यही सिम उसके ज्यादातर संपर्क और एक्टिविटी में इस्तेमाल हो रहा था, जिससे एजेंसियों का शक और भी बढ़ गया।


मस्जिद के पते पर लिया सिम कार्ड


जानकारी के अनुसार, साल 2023 में शाहीन ने फरीदाबाद के धौज कस्बे की एक मस्जिद के पते पर सिम कार्ड लिया था। ये पता न तो उसका स्थाई पता था और न ही वह उस इलाके से कभी सीधे तौर पर जुड़ी थी। जांच में ये भी सामने आया कि फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने के दौरान भी वह इसी नंबर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती थी। एजेंसियों का मानना है कि फर्जी पता का इस्तेमाल उसकी गतिविधियों को छिपाने का तरीका हो सकता है।


शाहीन ने छिपाया अपना पता


हैरान करने वाली बात ये है कि शाहीन कभी भी अपने लखनऊ स्थित पिता के घर को स्थाई पता नहीं लिखती थी। इसकी बजाय वह अपने भाई डॉ. परवेज अंसारी के घर को स्थाई पता बताती रही। डॉ. परवेज का नाम भी संदिग्ध गतिविधियों और जांच के दायरे में है, जिस वजह से शाहीन द्वारा पिता का पता न लिखना कई सवाल खड़े कर रहा है।


थाईलैंड की ट्रिप का क्या था मकसद


जांच के दौरान शाहीन की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है, जिसमें पता चला कि साल 2013 में कानपुर की नौकरी छोड़ने के बाद वह कुछ दिनों के लिए थाईलैंड गई थी। एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस यात्रा का मकसद क्या था और वहां उसने किन लोगों से मुलाकात की थी।


एजेंसियां गहराई से कर रही जांच


इसके अलावा, दो महीने पहले शाहीन लखनऊ आई थी और इसी दौरान वह अपने भाई परवेज अंसारी को लेकर कानपुर भी गई थी। यूपी ATS और इंटेलिजेंस यूनिट इस मूवमेंट के मकसद और इसमें शामिल व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शाहीन का यूपी से कनेक्शन, संदिग्ध सिम कार्ड, फरीदाबाद मॉड्यूल में भूमिका और उससे जुड़े संपर्कों को लेकर एजेंसियां गहराई से जांच कर रही हैं। इससे पहले उसकी कार से हथियार मिले जिसमें AK-47 और पिस्टल शामिल हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read