HomeUTTAR PRADESHजौनपुर में एक परिवार को धर्म परिवर्तन की मिली धमकी, DM से...

जौनपुर में एक परिवार को धर्म परिवर्तन की मिली धमकी, DM से लगाई सुरक्षा की गुहार


UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के सरैया गांव के निवासी राजकुमार राजभर ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप लगाया। इस मामले को लेकर वह DM ऑफिस पहुंचकर  न्याय और सुरक्षा की मांग की। राजकुमार ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। वहीं, वह साफ शब्दों में कह चुके हैं कि वे जन्म से हिंदू हैं और हिंदू धर्म को ही वह अपना मानते हैं।


परिवार के साथ हुई मारपीट


जब उन्होंने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उनके परिवार के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें एक सदस्य घायल हो गया। राजकुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोग लगातार उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कई बार धमकियां दी गईं, लेकिन वे चुप रहे। जब दबाव बढ़ता गया और परिवार को निशाना बनाया जाने लगा, तब मजबूरन उन्हें जिला मुख्यालय जाकर अपनी बात प्रशासन के सामने रखनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अगर अब भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो उनका परिवार खतरे में पड़ सकता है।


दहशत में है पूरा परिवार


पीड़ित ने आरोप लगाया कि बीते दिनों आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर उनके परिवार के एक सदस्य को बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया।  इस हमले के बाद पूरा परिवार डर गया। यहां तक की घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहा है। राजकुमार का कहना है कि उन्होंने थाना नेवढ़िया में भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए वे सीधे DM ऑफिस पहुंचे।  


राजकुमार ने की सुरक्षा की मांग


डीएम से मिलने के दौरान राजकुमार ने कहा कि साहब, मैं हिंदू हूं और हिंदू ही रहना चाहता हूं। मुझे जबरदस्ती ईसाई बनाने की कोशिश की जा रही है। मैं किसी भी कीमत पर धर्म परिवर्तन नहीं करूंगा, लेकिन मना करने पर मेरे परिवार को पीटा जा रहा है और धमकाया जा रहा है। कृपया हमें सुरक्षा दिलाइए।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read