spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHAAP को मिली तरन तारन सीट पर जीत, उपचुनाव में मिले 12...

AAP को मिली तरन तारन सीट पर जीत, उपचुनाव में मिले 12 हजार वोट

fok-media-samman-samaroh


Tarn Taran by-election Result: पंजाब की तरन तारन सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने उपचुनाव में जीत हासिल की है। कुल 16 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें 42,649 वोट मिले और उन्हें 12,091 वोटों के बड़े अंतर से जीत मिली। शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें इस चुनाव में कुल 30,558 वोट मिले।


तरन तारन उपचुनाव के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी। तरन तारन उपचुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था, क्योंकि कहा जा रहा है कि ये आखिरी उपचुनाव होगा। इस वजह से सभी दलों ने इस चुनाव को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया है।


कांग्रेस नहीं बना पाई अपनी जगह


इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रही खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी शिरोमणि अकाली दल तीसरे स्थान पर रही है। वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह खालसा को 19,620 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा और पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन उसका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।


कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज को 15,078 वोट मिले। वहीं, किसान आंदोलन के बाद बीजेपी अभी भी पंजाब की जनता के दिलों में जगह नहीं बना पाई। उनके उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू को केवल 6,239 वोट मिले।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular