HomeUTTAR PRADESHJ&K उपचुनाव में CM उमर अब्दुल्ला को बड़ा झटका,नगरोटा और बडगाम में...

J&K उपचुनाव में CM उमर अब्दुल्ला को बड़ा झटका,नगरोटा और बडगाम में BJP-PDP ने मारी बाजी


Jammu and Kashmir By Election: जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा। बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा ने अपने दिवंगत पिता और वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 42,350 वोटों के साथ 24,647 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के हर्ष देव सिंह को 17,703 वोट मिले, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीम बेगम तीसरे स्थान पर रहीं। मतगणना के दौरान देवयानी राणा ने लगातार बढ़त बनाए रखी और अंततः जीत पर कब्जा किया।


देवयानी राणा का संदेश: परिवार और पार्टी का भरोसा


जीत के बाद देवयानी राणा ने कहा कि नगरोटा ने मेरे पिता को जिस तरह आशीर्वाद दिया, आज उसी तरह जनता ने मुझे भी समर्थन दिया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित सभी पार्टी नेताओं को उनका भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देती हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक देवयानी राणा अब राजनीति में पेशेवर दृष्टिकोण के साथ सेवा और निष्ठा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना चाहती हैं।


बडगाम में पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को पछाड़ा


वहीं बडगाम विधानसभा सीट पर पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को बड़ा झटका दिया। पीडीपी के अगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने 21,576 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अगा सैयद महमूद अल-मोसावी को केवल 17,098 वोट मिले। इस जीत के साथ पीडीपी ने इलाके में अपनी पकड़ मजबूत की है और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए यह नतीजा चिंता का विषय बन गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read