HomeUTTAR PRADESHउत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम का आया बयान, बोले- पूरी तरह सुरक्षित...

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम का आया बयान, बोले- पूरी तरह सुरक्षित है यूपी


Delhi Blast:दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यूपी पूरी तरह से सुरक्षित है। हमारी पुलिस अलर्ट मोड पर है और पुलिस को सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री गाजियाबाद में जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। उनसे दिल्ली में ब्लास्ट करने वाले आतंकवादियों की 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर धमाके करने की योजना को लेकर सवाल किया गया।


इस सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी पूरी तरह से सेफ है। हमारी पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वो सतर्कता बरतें और निगरानी बढ़ाएं। खास करके दिल्ली से सटे जिलों में। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे जिलों में निगरानी के साथ-साथ गश्त बढ़ाने और चेकिंग अभियान चलाने के लिए आदेश दिए गए हैं।


सरकार ने बढ़ा दी सुरक्षा


उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और स्थानीय पुलिस केंद्र के एजेंसियों के संपर्क हैं। उनके सहयोग से हम काम कर रहे हैं हर स्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर काम कर रही है।


आतंकी लेना चाहते थे बदला


दिल्ली के लाल किले के पास विस्फोट की जांच कर रहे जांचकर्ताओं ने एक चौंकाने वाली योजना का खुलासा किया है। कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़े डॉक्टरों संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल ने 6 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 6 जगहों पर विस्फोटों की योजना बनाई थी। ये तारीख महत्वपूर्ण है, यह वह दिन था जब 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया था। दिल्ली धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों ने कहा है कि ये तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि वे बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेना चाहते थे। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read