HomeUTTAR PRADESHRBI का बड़ा फैसला...अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, जानें कितना होगा...

RBI का बड़ा फैसला…अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, जानें कितना होगा ब्याज दर


RBI Big Decision: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। RBI अब कमर्शियल बैंकों, नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों, सहकारी बैंकों और हाउस फाइनेंस संस्थानों को चांदी के बदले लोन देने की अनुमति देगा। आरबीआई के निर्देश के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से सिल्वर ज्वेलरी और चांदी के सिक्के इन संस्थाओं के पास गिरवी रखकर लोन लिया जा सकता है।


 


क्यों लिया गया ये फैसला?


 


ये बदलाव इसलिए किया गया ताकि लोगों को आसानी से लोन मिल सके। खासकर उन लोगों के लिए जो पारंपरिक रूप से गोल्ड के बदले लोन पर निर्भर है। ये बदलाव कर्जदारों के लिए सुरक्षा का मानकीकरण और ऋणदाताओं के बीच स्पष्ट जवाबदेही सुनिश्चित करता है। साथ ही ये कीमती धातुओं के बाजार में सट्टा गतिविधियों को रोक लगाएगा।


 


किसे मिलेगा फायदा?


 


ये लोन सिर्फ फिजिकल चांदी जैसे कि ज्वेलरी और सिक्के पर ही दिया जाएगा। प्राथमिक चांदी जैसे कि बुलियन मार्केट में ट्रेड होने वाली चांदी को इस सुविधा से बाहर रखा गया है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि इस पॉलिसी से कम आय वाले परिवारों और छोटे परिवारों को मदद मिलेगी। खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां चांदी का अक्सर इस्तेमाल लाइफस्टाइल और फाइनेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।


 


कितना होगा ब्याज दर?


 


RBI ने अभी चांदी पर लोन को लेकर ब्याहज और अन्य डिटेल की विस्तार से जानकारी नहीं दी है, लेकिन संकेतों के अनुसार चांदी पर दिए जाने वाले लोन, लोन-से प्राइस रेशियो और ब्याज दर गोल्ड लोन की तुलना में बिल्कुल अलग हो सकते हैं, क्योंकि चांदी में अस्थिरता ज्यादा होती है और लिक्विडिटी कम होती है। इस कारण ऋणदाता चांदी पर बेस्ड लोन पर कम लोन सीमा और थोड़ा ज्यादा ब्याज दरें तय कर सकते हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read