Delhi News: राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास एक कार में हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला कर रखा दिया है। इसी बीच राजधानी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में रेडिशन होटल के पास गुरुवार एक धमाके की आवाज सुनाई दी। वहां पर मौजूद एक महिला इसकी जानकारी दमकल विभाग और पुलिस की दी। इस घटना पर पुलिस ने सफाई दी।
दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर उन्हें एक कॉल आई है, जिसमें धमाके की आवाज सुनाई देने की बात कही गई। लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि यह आवाज एक DTC बस के टायर फटने की है। इसी की आवाज महिला को सुनाई दी गई। जिसके बाद उसने डर के मारे पीसीआर को कॉल कर दिया। वहीं गार्ड ने बताया कि वह और ड्राइवर मौके पर ही मौजूद थे।









