HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में ठंड और स्मॉग ने मिलकर बढ़ाई मुश्किलें...सांस लेना हुआ दुभर,...

दिल्ली में ठंड और स्मॉग ने मिलकर बढ़ाई मुश्किलें…सांस लेना हुआ दुभर, AQI पहुंचा 400 पार


Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रदूषण ने शहरवासियों को घरों में कैद कर दिया है। सुबह से ही घनी धुंध और स्मॉग की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया है, जिससे दृश्यता घटकर 600-700मीटर तक रह गई। ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI सुबह 4बजे तक 407दर्ज किया गया, जो PM2.5और PM10के उच्च स्तर के कारण है। यह स्तर सांस लेने को धूम्रपान के बराबर खतरनाक बना रहा है।


कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?


IMD की ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज गुरुवार 13नवंबर को न्यूनतम तापमान 12-13डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25-26डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 2-3डिग्री नीचे है। सुबह और शाम के समय हल्की से मध्यम धुंध बनी रहेगी, जो दोपहर तक कुछ हद तक छंट सकती है। हवा की गति उत्तर-पश्चिम दिशा से मात्र 4-10किमी/घंटा रहेगी। तो वहीं, आसमान साफ रहेगा, लेकिन स्थिर मौसम के कारण स्मॉग की परत मोटी हो रही है। IMD ने चेतावनी दी है कि 13से 15नवंबर तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ के बीच झूलती रहेगी।


दिल्ली में AQI का ताजा हाल


दूसरी तरफ, AQI के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में PM2.5का स्तर 408और PM10का 503तक पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। कई मॉनिटरिंग स्टेशनों जैसे वजीरपुर (458), मुंडका (464) और जहांगीरपुरी पर स्थिति सबसे विकट है। तो वहीं, एनसीआर में नोएडा का AQI 408, गुरुग्राम 370से ऊपर और गाजियाबाद 362दर्ज किया गया।


कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज III को जारी रखा है, जिसमें निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों पर रोक तथा गैर-जरूरी वाहनों की एंट्री सीमित है। दिल्ली सरकार ने कक्षा V तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड में करना का निर्देश जारी किया है, जबकि उच्च कक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन विकल्पों पर जोर दिया जा रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read