HomeUTTAR PRADESHदिल्ली धमाके से पहले ही जैश ने दे दिया था संकेत? आतंकी...

दिल्ली धमाके से पहले ही जैश ने दे दिया था संकेत? आतंकी संगठन की मैगजीन में था सीक्रेट मैसेज?


10/11 Delhi Blast: देश की राजधानी में सोमवार शाम हुए धमाके ने पूरे देश को दहला दिया। जांच एजेंसियों को शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। यह न सिर्फ 14साल बाद दिल्ली का सबसे बड़ा धमाका माना जा रहा है, बल्कि संसद हमले के बाद पहली बार ऐसा मामला है, जिसमें धमाका करने वाला आतंकी कार के अंदर ही मारा गया। जांच में यह भी सामने आया है कि इस हमले के पीछे तथाकथित “व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल” काम कर रहा था — यानी ऐसे पढ़े-लिखे और पेशेवर चेहरे, जिन पर आतंक का शक किसी को नहीं था।


जैश-ए-मोहम्मद का छिपा संकेत और सफदरजंग मकबरे का कवर पोस्टर


एक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी मैगज़ीन ‘मदीना’ के मई 2025संस्करण में दिल्ली के सफदरजंग मकबरे की तस्वीर कवर पर छपी थी। इसके साथ ‘गजवा-ए-हिंद’ और ‘जिहाद की तैयारी करो’ जैसे संदेश भी प्रकाशित किए गए थे। अब यह शक गहराता जा रहा है कि क्या पहलगाम आतंकी हमले के बाद जैश ने दिल्ली के लिए पहले ही संकेत छोड़ दिए थे।


डॉ. शाहीन शाहिद पर शक, महिलाओं को जैश से जोड़ने की साजिश


ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार के मारे जाने के बाद से वह बदले की आग में है। जांच में सामने आया कि मसूद ने भारत में महिलाओं को आतंकी संगठन से जोड़ने का जिम्मा लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद को दिया था। शाहीन के घर से यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज़ और असॉल्ट राइफल बरामद की हैं।


जांच में दिल्ली धमाके से जुड़े दो बड़े जैश लिंक सामने आए हैं। पहला — वो आतंकी मॉड्यूल जिसने धमाका किया, और दूसरा — शाहीन की कार, जिससे असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। ये खुलासे इशारा करते हैं कि जैश अब मेडिकल प्रोफेशनल्स जैसे शिक्षित वर्ग को अपनी नई रणनीति में शामिल कर रहा है, ताकि शक न हो और आतंकी नेटवर्क गुप्त बना रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read