HomeUTTAR PRADESHसीएम रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में की जनसुनवाई, कहा- जनसंवाद...

सीएम रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में की जनसुनवाई, कहा- जनसंवाद ही सुशासन की आत्मा है


Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव बड़ी गंभीरता से सुने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई हो, ताकि लोगों को उनके अधिकारों और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।


जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनके सुझावों और समस्याओं को जल्द से जल्द निपटान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त किया जाए और जनभागीदारी से शासन को और अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाया जाए।


हमारे ‘सुशासन’ का संकल्प और मजबूत होता है– सीएम रेखा गुप्ता


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद ही सुशासन की आत्मा है। जनता से जुड़ना, उनकी बातें सुनना और समाधान देना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। इसी संवाद से हमारे ‘सुशासन’ का संकल्प और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में यह जनसुनवाई कार्यक्रम दिल्ली सरकार के ‘जनसहभागिता और पारदर्शी शासन’ के प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से सरकार जनता के द्वार तक पहुंचने और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान का संकल्प लेकर काम कर रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read