HomeUTTAR PRADESHदक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार...

दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर


IND VS SA:14 नवंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद वनडे सीरीज और टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज को लेकर टीम का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद जल्द ही वनडे सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। इसी बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है।


जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयर अय्यर वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वह करीब एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सेलेक्शन कमेटी को इस बारे में जानकारी दे दी गई है कि श्रेयर अय्यर को फिट होने में एक महीने का वक्त लगेगा। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से अय्यर बाहर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि एक समय श्रेयर अय्यर का ऑक्सीजन लेवल 50 तक गिर गया था, कुछ वक्त पहले तक वे ठीक से खड़े भी हो पा रहे थे। अभी उन्हें ठीक में कम से कम एक महीने का वक्त लगेगा। जिसके बाद ही वह पूरी तरह से रिकवरी हो पाएंगे। 


सिडनी वनडे में लगी चोट


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रेयर अय्यर को फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। उस सीरीज में अय्यर को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था। श्रेयर के बाहर होने के बाद बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए नए उपकप्तान के नाम का भी ऐलान करना होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read