spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह का बड़ा बयान, कहा- BJP क्षेत्रीय दलों...

पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह का बड़ा बयान, कहा- BJP क्षेत्रीय दलों के सहयोग से बनाती है सरकार, फिर उन्हें…

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी पहुचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह बीजेपी के साथ कांग्रेस नेताओं पर भी हमलावर रहे। उन्होंने बिहार चुनाव के बाद देश में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत दिए। वो यहां सद्भाव यात्रा की तैयारी को लेकर मीटिंग लेने पहुंचे थे।


सबसे पहले बीरेन्द्र सिंह ने सद्भाव यात्रा में कांग्रेस नेताओं के शामिल ना होने पर तंज कसते हुए कहा कि जब लोग और कार्यकर्ता हमारे साथ होंगे तो नेता कहां जाएंगे। बिना जनता व कार्यकर्ताओं के, नेताओं को कहीं जाने की जगह ही नहीं बचेगी। वहीं वोट चोरी को लेकर बार बार हुड्डा बापू बेटा पर विपक्ष के आरोपों पर बीरेन्द्र सिंह ने बचाव करते हुए कहा कि भाजपा का वोट चोरी का पैटर्न समान है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी हरियाणा की तरह वोट चोरी हुए। वहां तो ये बापू बेटा नहीं थे।


बिहार चुनाव को लेकर बीरेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा


वहीं बिहार चुनाव को लेकर बीरेन्द्र सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटे दलों को साथी बनाकर पहले सरकार बनाती है, फिर उन्हीं की बली लेकर अपनी जगह बनाती है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी ये बात नजर आने लगी है और नीतीश को आभास होने लगा है। बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे में नीतीश और नायडू के सहारे चल रही केन्द्र सरकार दो ढाई साल से ज़्यादा नहीं टिकेगी। क्योंकि नीतीश और नायडू अपनी पार्टी की बली नहीं देंगे।


वोट चोरी ना होती तो भाजपा 160 पर आ जाती- बीरेंद्र सिंह


बीरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की विचारधारा देश में अपना राज परमानेन्ट स्थापित करने की है। जिसको लेकर वो पैसे बांटकर और लोगों को जाती और धर्म में बांट रही है। जनता अब ये सब समझने लगी है। क्योंकि जो भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने का क्लेम करती थी उसे जनता ने 240 ला दिया। साथ ही कहा कि लोकसभा की 79 सीटों पर वोट चोरी का चुनाव आयोग भी आज तक जवाब नहीं दे पाया। वो वोट चोरी ना होती तो भाजपा 160 पर आ जाती।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular