HomeUTTAR PRADESH‘भारत अब वो देश नहीं जो आतंकियों को बख्शेगा’ दिल्ली कार बम...

‘भारत अब वो देश नहीं जो आतंकियों को बख्शेगा’ दिल्ली कार बम धमाके पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज


HARYANA NEWS: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में हुए कार बम धमाके को लेकर कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसकी गहराई तक जाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे कौन-सी ताकतें सक्रिय हैं। विज ने कहा कि “आज का भारत वह भारत नहीं रहा जो इन ताकतों को बख्श दे। जो भी शक्तियां इस बम धमाके के पीछे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।” इसके अलावा, उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि “एनडीए भारी मतों से जीतने जा रही है।


दिल्ली में हुए कार बम धमाके पर पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है और इस पर अनुचित टिप्पणी करना ठीक नहीं, लेकिन इतना निश्चित है कि देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तत्परता से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि “भारत अब वो देश नहीं जो आतंकियों को बख्शे। जो भी इस घटना के पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


मेरा 35से 40वर्षों का अनुभव कहता है कि जो चुनाव में रोता है, वह चुनाव खोता है” – विज


मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने बिहार चुनाव पर कहा कि दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है और 14नवम्बर को परिणाम आने बाकी हैं, परंतु पूरे संकेत यही बता रहे हैं कि एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव और कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। मेरा 35से 40वर्षों का अनुभव कहता है कि जो चुनाव में रोता है, वह चुनाव खोता है। राहुल गांधी चुनाव बीच में छोड़कर सफारी में घूमने चले गए – यह खुद इस बात का प्रमाण है कि उन्हें अपनी हार का एहसास हो गया है।”


राहुल गांधी भ्रम फैला रहे हैं, अधूरी जानकारी देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं” – विज


अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी देश को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जाली वोटों की बात तो करते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि वोटें किसने बनाई, किसको पड़ीं और किसे फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि “अधूरी बातें फैलाकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।” श्री विज ने उदाहरण देते हुए कहा कि अंबाला जिले के मुलाना हलके में एक महिला के 200से अधिक वोट बनाए जाने की जानकारी मिली है, जहाँ विधायक और सांसद दोनों कांग्रेस के हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि, “ये वोटें कौन डलवा रहा है और किसे जा रही हैं? कांग्रेस को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।


उन्होंने राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई ब्राजीलियन महिला की तस्वीर का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि यह मतदान केंद्र पर मौजूद थी, तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने उसे रोका क्यों नहीं? और पोलिंग एजेंट के खिलाफ कांग्रेस ने कार्यवाही क्यों नहीं की। विज ने कहा कि यदि कांग्रेस को वास्तव में चुनावी गड़बड़ी की चिंता होती, तो वह अपने ही एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करती।


विज ने कांग्रेस की एकजुटता पर भी कसा तंज


विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी स्थिति सभी के सामने है। “एक तरफ वे एकजुटता की बात करते हैं, और दूसरी तरफ अलग-अलग यात्राएँ निकालते हैं जिनमें उनके ही वरिष्ठ नेता शामिल नहीं होते। यह कांग्रेस की टूट और भ्रम की राजनीति को उजागर करता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read