spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH300 किलो विस्फोटक मिलने पर अनिल विज का बड़ा बयान, कहा- हिंदुस्तान...

300 किलो विस्फोटक मिलने पर अनिल विज का बड़ा बयान, कहा- हिंदुस्तान ऐसे किसी भी आदमी को बख्शेगा नहीं

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक डॉक्टर के घर से 300 किलो विस्फोटक मिलने मामला सामने आया है। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इसे बहुत ही गंभीर बात बताया और कहा कि हिंदुस्तान ऐसे किसी भी आदमी को बख्शेगा नहीं। वहीं बिहार चुनाव को लेकर भी उन्होंने NDA की जीत का दावा किया।


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से एक डॉक्टर के घर से 300 किलो विस्फोटक ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया है। क्या हरियाणा को दहलाने की साजिश की जा रही थी इसे कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बहुत ही गंभीर बात बताया। उन्होंने कहा कि एजेंसियां इस मामले में जांच कर रही है कि ये कहां से आया, कहां से लाया गाय और किन-किन लोगों ने इसकी सहायता की। इनका अगला टारगेट क्या था और अब का भारत है वो किसी को माफ करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इनके पीछे जो भी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


राहुल गांधी पर अनिल विज ने कसा तंज


कैबिनेट मंत्री अनिल विज से जब बिहार के चुनाव पर बात की तो उन्होंने NDA की जीत का दावा किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वो चुनाव छोड़कर जंगल घूमने चले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जितने भी नेता है या तो वो शिकायतें कर रहे है या रो रहे है और मेरा 40 साल का राजनीतिक तजुर्बा है कि जो रोता है वो चुनाव खोता है।


हुड्डा पर दी तीखी प्रतिक्रिया


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बयान पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूपिंदर सिंह हुड्डा के आंकड़े कभी भी पुख्ता नहीं होते है। ये इनके दिमाग की सोच है। उन्होंने हुड्डा पर मनगढ़ंत बाते बनाने का आरोप लगाया।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular