HomeUTTAR PRADESHउत्तराखंड को हुए 25 साल, PM मोदी ने राज्य को दिए 8260...

उत्तराखंड को हुए 25 साल, PM मोदी ने राज्य को दिए 8260 करोड़ के परियोजनाओं तोहफा


Uttarakhand Silver Jubilee: उत्तराखंड राज्य के गठन को रविवार, 9 नवंबर को 25 साल पूरे हो गए। इस मौके पर देहरादून में हुए खास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को 8000 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। ऐतिहासिक एफआरआई मैदान में पीएम मोदी को सुनने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग जमा हुए थे। उत्तराखंड सरकार ने अमृत काल में विकसित उत्तराखंड के विजन पर जोर दिया। बता दें कि उत्तराखंड 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना था, जिसे आज 25 साल हो चुके हैं।


ट्रैफिक डायवर्जन जारी


पीएम मोदी के देहरादून दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। रविवार को लगभग सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। देहरादून पुलिस ने घंटाघर से प्रेमनगर, बल्लूपुर से कमला पैलेस, सेंट ज्यूड्स चौक और प्रेमनगर से धूलकोट तक ट्रैफिक डायवर्जन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। अन्य सभी मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।  दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के सभी रास्ते खुले हैं। इसके साथ ही देहरादून पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।


कई परियोजनाओं की हुई शुरुआत


इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम 8260 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास समेत कई प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं। पीएम द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें अमृत योजना के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान प्रमुख हैं।


इसके साथ ही पीएम ने दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं को देहरादून में सौंग बांध पेयजल परियोजना और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास किया। चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना और नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र का भी शिलान्यास किया। पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत मोदी 28,000 से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की मदद राशि भी जारी की। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read