HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में स्मॉग और सर्दी की दोहरी मार! AQI पहुंचा 400 के...

दिल्ली में स्मॉग और सर्दी की दोहरी मार! AQI पहुंचा 400 के पार, न्यूनतम तापमान भी 11°C पर लुढ़का


Delhi Weather And AQI: दिल्ली-NCR क्षेत्र में नवंबर की शुरुआत से ही प्रदूषण और सर्दी लोगों को परेशान कर रही है। 09नवंबर रविवार सुबह को राजधानी में हवा की गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 391दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। जबकि न्यूनतम तापमान 11डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह स्थिति न केवल दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य जोखिमों को भी बढ़ा रही है।


वर्तमान वायु गुणवत्ता की स्थिति


बता दें, दिल्ली में आज सुबह AQI का औसत स्तर 361से 391के बीच दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ की सीमा पर है। कुछ इलाकों में यह आंकड़ा और ऊंचा है, जैसे आनंद विहार में 412, बुराड़ी क्रॉसिंग में 430, ITO में 420, मुंडका में 420और पंजाबी बाग में 415। ये स्तर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, PM2.5और PM10जैसे महीन कणों की मात्रा बढ़ने से दृश्यता कम हो गई है और स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है। 


हालांकि, ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP)  के तीसरे चरण को अभी लागू नहीं किया गया है, क्योंकि औसत AQI ‘गंभीर’ की सीमा से थोड़ा नीचे है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर प्रदूषण का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो सख्त उपाय जैसे निर्माण कार्यों पर रोक और वाहनों की एंट्री सीमित करनी पड़ सकती है।


दिल्ली में ठंड का कहर


दूसरी तरफ, IMD के अनुसार, आज रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3डिग्री कम है। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है, जो शुक्रवार के 12.7डिग्री से भी कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 26डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन रातें और ठंडी होंगी।


IMD ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में रात के तापमान में 2-5 डिग्री की और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंडी लहर की स्थिति बन सकती है। जबकि सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छाया रह सकता है, जो 11 नवंबर तक जारी रहने की संभावना है। यह ठंड प्रदूषण को और बढ़ावा दे रही है, क्योंकि ठंडी हवा प्रदूषक कणों को जमीन के पास ही फंसा लेती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read