HomeUTTAR PRADESH‘जंगलराज वालों को 65 बोल्ट का झटका लगा’ पहले चरण में बंपर...

‘जंगलराज वालों को 65 बोल्ट का झटका लगा’ पहले चरण में बंपर वोटिंग को लेकर RJD पर पीएम मोदी ने कसा तंज


PM Modi in Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है, पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 बोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास, NDA को चुना है। बिहार की बहनों, बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है।


आरजेडी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजद बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहती है, यह उनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ दिखाई देता है। राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है। वो बच्चे कह रहे हैं कि वे रंगदार बनना चाहते हैं। बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बन सकता; हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा, वकील बनेगा, जज बनेगा। उन्होंने कहा कि “जंगलराज का मतलब है कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार और भ्रष्टाचार। ये कुसंस्कार से भरे लोग हैं, ये कुशासन चाहते हैं। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय दिया, लेकिन जंगलराज आते ही बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया। राजद ने बिहार में विकास के पूरे माहौल को नष्ट कर दिया।


पीएम मोदी ने कहा कि “ये राजद और कांग्रेस वाले सिर्फ़ उद्योगों पर ताला लगाना जानते हैं। इनके 15 साल के जंगलराज में बिहार में एक भी बड़ा कारखाना नहीं लगा। मिथिला की मिलें भी बंद हो गईं। 15 साल के जंगलराज में बिहार में कोई बड़ा अस्पताल या मेडिकल कॉलेज नहीं बना, इसलिए जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सफेद झूठ हैं। उन्होंने कहा कि, “एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था लेकिन NDA सरकार की नीतियों का असर है कि बिहार अब दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है। ये हमारे मछली के क्षेत्र में काम करने वालों की ताकत है कि बड़े-बड़े लोग ये देखने आ रहे हैं। पानी में डूबकी लगा रहे हैं।


हमारी सरकार हर कदम पर नारी शक्ति के साथ खड़ी है- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “सरकार की नीतियों और निर्णयों का असर हम हर क्षेत्र में देख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही भारत की बेटियों ने क्रिकेट विश्व कप जीता है। तीन दिन पहले ही हमारी विश्व विजेता बेटियां प्रधानमंत्री आवास पर आईं। उनका आत्मविश्वास देखकर मुझे गर्व हुआ। हमारी बेटियों में यह नया आत्मविश्वास इसलिए आया है क्योंकि हमारी सरकार हर कदम पर नारी शक्ति के साथ खड़ी है।


हमारी सरकार यहां विकास भी कर रही है- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी सरकार यहां विकास भी कर रही है और विरासत का सम्मान भी कर रही है। हम इस क्षेत्र को रामायण सर्किट से जोड़ रहे हैं; सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी योजना का हिस्सा है। सीतामढ़ी के दामाद जी का अयोध्या में भव्य मंदिर बन चुका है; अब माता सीता के मायके की बारी है। पुनौराधाम की भव्यता अब पूरी दुनिया देखेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read