HomeUTTAR PRADESHइंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट खत्म हुई तकनीकी समस्या, 800 से ज्यादा उड़ाने...

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट खत्म हुई तकनीकी समस्या, 800 से ज्यादा उड़ाने हुई थी रद्द


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की समस्या अब ठीक हो चुकी है। इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि अब AMSS सिस्टम पूरी तरह से काम कर रहा है और सभी विमान यात्रा पूरी तरह से सामान्य हो चुकी हैं। अब सभी विमान अपने निर्धारित समय से संचालित हो रही हैं। 


एयरपोर्ट अथॉरिटी के एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे ने एक परामर्श जारी किया है, “एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल की उड़ान योजना प्रक्रिया में सहायक स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (AMSS) को प्रभावित करने वाली तकनीकी समस्या में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर एयरलाइन संचालन सामान्य हो रहा है और सभी संबंधित अधिकारी किसी भी असुविधा को कम करने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें।


800 से ज्यादा उड़ाने हुई थी रद्द


आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के इंद्रिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल(ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण 800 से ज्यादा उड़ाने रद्द हो गई थी। जिसकी वजह से सैकड़ों यात्री घंटों तक टर्मिनल पर फंसे हुए थे। AMSS (Automatic Message Switching System) में आई इस समस्या ने उड़ानों के फ्लाइट प्लान मैसेज प्रोसेसिंग को प्रभावित कर दिया था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read