HomeUTTAR PRADESHसुप्रीम कोर्ट में पायलट सुमित सबरवाल के पिता की गुहार, बोले- बेटे...

सुप्रीम कोर्ट में पायलट सुमित सबरवाल के पिता की गुहार, बोले- बेटे पर झूठा इल्ज़ाम…


Air India: एअर इंडिया के दिवंगत पायलट सुमित सबरवाल के पिता, पुष्कर राज सबरवाल ने शुक्रवार (7नवंबर 2025) को सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाते हुए हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अदालत ने इस याचिका पर केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से जवाब मांगा है। सबरवाल परिवार का आरोप है कि जांच एजेंसियां तकनीकी खामियों को नज़रअंदाज़ कर पायलटों पर ही पूरा दोष मढ़ रही हैं। कोर्ट ने 91वर्षीय पिता को यह भरोसा दिलाया कि प्रारंभिक जांच में उनके बेटे को दोषी नहीं ठहराया गया है और विदेशी मीडिया में प्रसारित रिपोर्टें गलत हैं।


कोर्ट की सख़्त टिप्पणी और अगली सुनवाई की तारीख़ तय


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह याचिका पहले से लंबित एक अन्य मामले के साथ सुनी जाएगी। अगली सुनवाई 10नवंबर को होगी। इससे पहले 22सितंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने जांच रिपोर्ट के चुनिंदा अंश सार्वजनिक कर पायलट की गलती को उजागर करने पर नाराज़गी जताई थी। अदालत ने कहा था कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक रिपोर्ट को लेकर गोपनीयता बनाए रखना बेहद आवश्यक है।


भयावह हादसे में गईं 260जिंदगियां


12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर टेकऑफ़ के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान मेघाणी नगर के एक मेडिकल कॉलेज की मैस पर गिरा, जहां लंच का समय था। इस हादसे में 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान चली गई, जबकि कॉलेज में मौजूद 19 लोग भी मारे गए। सिर्फ एक यात्री इस भीषण दुर्घटना में जीवित बचा। जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कॉकपिट ऑडियो में एक पायलट ने कहा था, “फ्यूल क्यों कट-ऑफ किया?” जिस पर दूसरे ने जवाब दिया, “मैंने नहीं किया।” – इसी बातचीत ने हादसे की दिशा बदल दी थी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read