HomeUTTAR PRADESH‘ ये लोग नौकरी के बदले जमीन अपने नाम करवा लेते हैं’...

‘ ये लोग नौकरी के बदले जमीन अपने नाम करवा लेते हैं’ RJD-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी


Bihar Elections 2025: बिहार के औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस को भी उनके (राजद) वादों पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह राजद के घोषणापत्र की बात भी नहीं करती। बिहार की जनता ने, युवाओं ने भी राजद के झूठ के पिटारे को खारिज कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आप याद रखिए जब आपने नीतीश कुमार को यहां मौका दिया, उनके कार्यकाल के शुरुआती 9 साल दिल्ली में RJD और कांग्रेस की सरकार थी। दिल्ली में बैठे इन लोगों ने दिन-रात एक ही काम किया कि बिहार से बदला लेना है और उन्होंने लगातार बिहार के विकास में बाधा डाली और नीतीश कुमार को काम करने से रोका। 2014 में जब बिहार में पहली बार डबल इंजन की सरकार बनी, तो हमने बिहार के विकास के लिए तीन गुना ज़्यादा पैसा दिया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले कुछ वर्षों में बिहार में लाखों भर्तियां हुई हैं, ये भर्तियां पूरी ईमानदारी से की गई हैं जबकि RJD-कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है, ये वो लोग हैं जो नौकरी के बदले जमीन अपने नाम करवा लेते हैं, ये खेल खेला गया, कोर्ट ने भी माना और आज ये जमानत पर बाहर हैं। ये जंगलराज के लोग जमानत पर बाहर हैं, ये RJD-कांग्रेस के लोग बिहार के युवाओं को कभी नौकरी नहीं दे सकते।


पीएम मोदी ने चुनाव आयोग का किया धन्यवाद


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कल हमने जंगलराज और सुशासन के बीच का अंतर देखा। कल बिहार के दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े सभी ने बिना किसी रोक-टोक के वोट डाला, जबकि हमने जंगलराज का वो दौर भी देखा है जब बूथ लूटे जाते थे, वोटिंग के दिन गोलियां चलती थीं, खून की नदियां बहाई जाती थीं। जंगलराज के गुर्गे आज भी खूब साजिशें रच रहे हैं, लेकिन मैं चुनाव आयोग को पहले चरण का चुनाव इतने अच्छे ढंग से कराने के लिए बधाई देना चाहता हूं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read