spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHज्योति सिंह चुनाव के लिए जनता से मांग रही पैसे, आंचल फैलाकर...

ज्योति सिंह चुनाव के लिए जनता से मांग रही पैसे, आंचल फैलाकर लगाई गुहार

fok-media-samman-samaroh


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस चुनाव के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज अभिनेता पहली बार राजनीति में कदम रखा है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं और काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। ज्योति सिंह चुनावी मैदान में तो आ गईं, लेकिन वो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से लोगों से आर्थिक मदद मांगी है।


इस तरह मांग रही आर्थिक मदद


जहां बिहार में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर QR कोड के साथ एक पोस्ट शेयर की। वो लिखती हैं कि राम और कृष्ण जैसे अवतारों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं तो एक तुक्ष महिला हूं, जो कई दंसो को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं। कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों के आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक नजर आता है।


लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त बनाने के लिए मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं। मुझे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। चुनाव के इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें, जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपनी सहयोग राशि भेजें।


ज्योति ने फैलाया आंचल


ज्योति ने आगे लिखा की मैं बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपके द्वार खड़ी होकर इसलिए बोल पा रही हूं, क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं। पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है। हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं। आज आपकी बेटी आपसे मदद मांग रही है।


पहले भी मांग चुकी हैं आर्थिक मदद


बता दें कि इससे पहले दिवाली के समय भी ज्योति सिंह ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया था। ज्योति सिंह का कहना है कि उनके पास चुनाव में लगाने के लिए पैसा नहीं है। अगर उन्हें जनता का सपोर्ट मिला, तो वो किसी को निराश नहीं करेंगी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular