Bihar Assembly Election 2025 Phase 1 Voting LIVE Updates: बिहार में विधानसभा चुनाव का महासंग्राम आज जोर-शोर से शुरू हो गया है। पहले चरण के तहत 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। लगभग 3.75 करोड़ मतदाता आज 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। तो वहीं, 11 नवंबर को दूसरे चरण में शेष 122 सीटों पर मतदान होगा। सभी चरणों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
बिहार हो रही पहले फेज़ की वोटिंग से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स –
मैथिली ठाकुर ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आर्शीवाद
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहले चरण का मतदान जारी है। अलीनगर विधानसभा सीट से लोक गायिका और बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा ‘मैं भगवान से यही मांगती हूं कि अगर मेरे हाथों से किसी की सेवा लिखी है तो मुझे ये अवसर मिले। उम्मीद करती हूं कि जो होगा सब के हित में होगा।’
कर्पूरी ठाकुर के बेटे ने रामनाथ ठाकुर ने डाला वोट
जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव के मतदान केंद्र संख्या 73 पर कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने सुबह ठीक 7 बजे से पहले लाइन में लग कर वोट किया।
वोटिंग शुरू हुई
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न सीटों पर वोटिंग जारी है।
PM मोदी ने लोगों से की अपील
PM मोदी ने लोगों से कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। मेरा सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
इन जिलों में होगी वोटिंग
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में आज मतदान होगा।
बिहार की जनता बदलाव चाहती हैं – मृत्युंजय तिवारी
RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा ‘आज बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। हर जगह से आ रहे रुझानों से साफ है कि बिहार की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। इसलिए वे सभी बदलाव के लिए वोट करेंगे। इस सरकार ने बिहार को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है।
सुरक्षा के सभी इंतजाम हैं
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इस दौरान एक मतदान अधिकारी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। यहां कोई कमी नहीं है। यह बूथ बख्तियारपुर निर्वाचन क्षेत्र में मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित बूथ संख्या 287 है, जहां मुख्यमंत्री और उनके बेटे वोट डालेंगे। मतदान अधिकारियों ने आगे कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही, सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।









