HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी ने फोड़ा हाइड्रोजन बम, बोले- हरियाणा में हुई है लाखों...

राहुल गांधी ने फोड़ा हाइड्रोजन बम, बोले- हरियाणा में हुई है लाखों वोटों की चोरी


Rahul Gandhi PC: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एच फाइल्स किसी एक सीट की बात नहीं है, बल्कि राज्यों में वोट चोरी की बड़ी साजिश है। हरियाणा में पहली बार पोस्टल बैलट और असली वोटों का रुझान अलग रहा। पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 और बीजेपी को सिर्फ 17 सीटें मिलतीं। राहुल ने कहा कि एग्जिट पोल और पोस्टल बैलट में कांग्रेस आगे थी, लेकिन अंत में 22,779 वोटों से हार गई। कुल मिलाकर एक लाख से ज्यादा वोटों का फर्क दिखाई दिया और हमारे पास इसके सबूत भी हैं। उन्होंने ये भी दावा किया है कि वो जो भी बता रहे हैं उसमें 100 प्रतिशत सच्चाई है। 


राहुल ने लगाया बड़ा आरोप


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए एक युवती की तस्वीर दिखाई। इस फोटो के साथ अलग-अलग नाम से 22 जगह वोटिंग का आरोप लगा राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले। राहुल गांधी ने कहा कि ये ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी।


25 लाख वोट चोरी


राहुल गांधी ने कहा है कि हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुई। उन्होंने कैटेगरी वाइज आंकड़े भी बताए और कहा कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले। हरियाणा में कुल मिलाकर दो करोड़ वोटर हैं। 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था। इसकी वजह से कांग्रेस हार गई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read