HomeUTTAR PRADESHसीएम योगी ने मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों का किया...

सीएम योगी ने मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों का किया दुलार, की गोसेवा

गोरखपुर: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की और मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए बच्चों को पास बुलाकर उन पर प्यार-दुलार लुटाया। शुक्रवार को गोरखपुर मंडल में एक के बाद एक पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi)  शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे।

मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्रि प्रवास करने के बाद शनिवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। भ्रमण करते हुए वह गोशाला में पहुंचे। यहां गोवंश को उनके नाम से आवाज देकर अपने पास बुलाया। उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की।

उन्होंने (CM Yogi) गोशाला के स्वयंसेवकों को भीषण गर्मी में गोवंश की देखभाल के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर निर्देशित किया। गोसेवा के दौरान कई गोवंश से वह कुछ देर खेलते भी रहे।

परिसर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) को देखकर मंदिर में दर्शन पुजन करने बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु उत्साहित होकर जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे। सीएम ने हाथ उठाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया और कुशलक्षेम पूछा। कई श्रद्धालुओं के साथ उनके बच्चे भी गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने आए थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read