spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजंगलराज के अंधकार से निकल चुका है बिहार, अब विकास और सुशासन...

जंगलराज के अंधकार से निकल चुका है बिहार, अब विकास और सुशासन की रौशनी में आगे बढ़ रहा है- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली:  बीते दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बिहार के सिवान में बड़कागांव से तरवार तक निकला भव्य रोड शो और जनसंपर्क कार्यक्रम जनसमर्थन और उत्साह का प्रतीक बन गया। हज़ारों की संख्या में उमड़ी जनता ने सड़क किनारे खड़े होकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, फूलों की वर्षा की और ‘फिर से एनडीए सरकार’ के नारों से पूरा सिवान गूंज उठा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोपालगंज शहर में भव्य रोड शो में भी भाग लिया। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।


मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास, शिक्षा, रोजगार और सुशासन का साथ दिया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जिस तेज़ी से बिहार को नई दिशा दी है, वह अब हर गांव, हर कस्बे में दिखाई दे रही है। चाहे सड़कें हों, फ्लाईओवर, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या एयरपोर्ट, हर क्षेत्र में प्रगति स्पष्ट दिखती है।


लालटेन के राज में अंधकार, गुंडागर्दी और लूट-खसोट का माहौल था- सीएम रेखा गुप्ता


विपक्ष पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कभी पशुओं का चारा तक खा गए, वे आज जनता को झूठे वादों का “दाना” डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता समझदार है और अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि जंगल राज उन्हीं लोगों के शासनकाल में था, जब लालटेन के राज में अंधकार, गुंडागर्दी और लूट-खसोट का माहौल था। एनडीए सरकार ने बिहार में कानून व्यवस्था और विकास को नई दिशा दी है।


मुख्यमंत्री ने गोपालगंज और सिवान विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी मतदान वाले दिन बटन दबाकर कमल का फूल खिलाएं और अपने प्रिय नेताओं को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का स्नेह, समर्थन और विश्वास ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है और यही ऊर्जा बिहार को विकास, समृद्धि और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ाती रहेगी।


बिहार की जनता एनडीए पर विश्वास करती है- सीएम रेखा गुप्ता


इस अवसर पर जनता ने “बिहार पकड़ चुका है रफ़्तार, जनता मांगे फिर से एनडीए सरकार” के नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया। मुख्यमंत्री ने सिवान और गोपालगंज की जनता के स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपार जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अब भ्रम नहीं, विकास चाहती है। बिहार की जनता एनडीए पर विश्वास करती है और यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular