HomeUTTAR PRADESH‘नीतीश कुमार पीएम मोदी और अमित शाह के हाथ कंट्रोल है’ औरंगाबाद...

‘नीतीश कुमार पीएम मोदी और अमित शाह के हाथ कंट्रोल है’ औरंगाबाद में एनडीए पर राहुल गांधी का तीखा हमला


Rahul Gandhi in Aurangabad: बिहार में पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर नीतीश कुमार को कंट्रोल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है।


राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के पकड़ रखा है। नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में कभी नहीं बन सकती। ये लोग वोट चोरी की कोशिश करेंगे आपको सतर्क रहना है, मतदान केंद्रों पर ध्यान से रहना है। ये फिर से वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे और हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता इन्हें रोकेगी।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी छठ पूजा के समय यमुना में स्नान करने वाले थे। उनके नहाने के लिए साफ पानी का पाइप लगाया गया, स्पेशल तालाब बनाया गया। प्लान था कि मोदी यमुना में नहाते और फिर बिहार के लिए ड्रामा करते। लेकिन जब मीडिया में साफ पानी का पाइप दिख गया, तो नरेंद्र मोदी ने यमुना में नहाने से मना कर दिया। सच यही है कि यमुना के पानी में नरेंद्र मोदी नहीं नहाएंगे, लेकिन आम जनता को उसी पानी में नहाना पड़ेगा, वही पानी पीना पड़ेगा।


ये नफरत से नहीं चल सकता है- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि हम BJP-RSS के ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं। यह मोहब्बत का देश है और ये नफरत से नहीं चल सकता है। नरेंद्र मोदी-अमित शाह ने देश में नफरत का जहर फैलाया है और इस बात को बिहार की जनता बखूबी समझती है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read