HomeUTTAR PRADESHतेजप्रताप ने तेजस्वी को कहा बच्चा, बोले- चुनाव बाद झुनझुना पकड़ा देंगे

तेजप्रताप ने तेजस्वी को कहा बच्चा, बोले- चुनाव बाद झुनझुना पकड़ा देंगे


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को आयोजित होने वाला है। इससे पहले राज्य की राजनीति में हलचल जारी है। जहां राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निकाले जाने के बाद अपनी पार्टी जननायक जनता दल की टिकट पर चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर तंज है।


तेजस्वी का झुनझुना थमा देंगे- तेजप्रताप  


तेजप्रताप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि तेजस्वी अभी बच्चा है। चुनाव के बाद हम उसे झुनझुना थमा देंगे। तेजप्रताप ने ये भी कहा कि अगर तेजस्वी उनके इलाके में प्रचार करने आएंगे, तो वह भी राघोपुर जाएंगे।


ये दो सीटें क्यों है अहम? 

इस चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव महुआ सीट से जन शक्ति जनता दल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, तेजस्वी यादव राघोपुर से आरजेडी के उम्मीदवार हैं। दोनों सीटें पार्टी के लिए अहम मानी जाती हैं और इन पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं। पहले चरण के मतदान में कई उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इस बीच यादव परिवार में चल रही खींचतान की वजह से चुनावी माहौल को और भी गर्मा गया है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read