HomeUTTAR PRADESH‘पहली बार मतदान किया था तो मेरे मन में...’ सहरसा में पहली...

‘पहली बार मतदान किया था तो मेरे मन में…’ सहरसा में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को पीएम मोदी ने दिया संदेश


PM Modi in Saharsa: बिहार के सहरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा मतदान करेगा। मैंने जब जीवन में पहली बार मतदान किया था तो मेरे मन में एक इच्छा थी कि मेरा मत विफल नहीं होना चाहिए। मेरे वोट से सरकार बने, यह मैंने तब सोचा था जब मैंने पहली बार मतदान किया था।


पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको भी कहता हूं कि आप अपना जो पहला वोट डालेंगे, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए और NDA की सरकार बनने वाली है। आपका वोट NDA की सरकार को मजबूती देने वाला है। इसलिए सभी नौजवान बेटे-बेटी जो पहली बार मतदान कर रहे हैं, उन्हें मेरा विशेष आग्रह है कि इस बार आपका वोट NDA की सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए। जो जंगलराज वाले हैं, उनको ऐसा पराजय देना है कि वो बिहार का कभी बुरा सोच भी ना सके।


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की पहचान ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है। बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता हो, देवी भारती हो, विदुषी गार्गी हो, ऐसी अनगिनत महिलाएं, माताएं हमारी प्रेरणाएं हैं। नारी सशक्तिकरण की इसे प्रेरत भूमि से मैं आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। पूरे 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है और ये गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है।


राजद कांग्रेस की पहचान विनाश से है- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “राजद हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। NDA की पहचान विकास से है और राजद कांग्रेस की पहचान विनाश से है। कोसी महासेतु रेल पुल का शिलान्यास साल 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था लेकिन इसके बाद 2004 में राजद के समर्थन वाली, दिल्ली में मनमोहन सिंह की कांग्रेस की सरकार बन गई और उसके बाद यहां 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी। बिहार के लोगों ने हर गली-मोहल्ले से राजद को नकार दिया। इसके कारण राजद वालों का पारा, उनका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया। वो बिहार के लोगों से इतने नाराज हुए कि वे बिहार को बर्बाद करने पर तुल गए।


कांग्रेस राजद ने कोसी महासेतु को लटका दिया– पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार थी, दिल्ली में सरकार उनके समर्थन पर चल रही थी इसलिए इन्होंने दिल्ली सरकार में बैठकर मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बगल में बैठकर बिहार से और नीतीश कुमार की सरकार से बदला लेना शुरू कर दिया और उन्होंने जितने भी बिहार के लोगों की भलाई की योजनाएं थीं, उन पर ताला लगा दिया। कांग्रेस राजद ने कोसी महासेतु को लटका दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read