HomeUTTAR PRADESH‘पिता का नाम बोलने में शर्म क्यों आ रही है?’ कटिहार में...

‘पिता का नाम बोलने में शर्म क्यों आ रही है?’ कटिहार में पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव से किया सवाल


PM Modi in Katihar: बिहार के कटिहार में PM मोदी ने आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि, “राजद कांग्रेस के पोस्टरों को देखिए। जो बिहार में सालों साल मुख्यमंत्री रहे। जो बिहार में जंगल राज लाए उनकी तस्वीरें पोस्टरों से गायब हैं या कोने में छोटी से तस्वीर लगी है। दूरबीन से भी दिखती नहीं है। अपने पिता का नाम बोलने में शर्म क्यों आ रही है? वो कौन सा पाप है जिसे राजद वालों को बिहार के नौजवानों से छुपाना पड़ रहा है।


PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया ताकी बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और राजद को पराजित करें। कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान आपने सुनें होंगे। अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के नेताओं से बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक बातें बुलाई जा रही हैं। कांग्रेस जानती है कि इस बार भी राजद हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी और कांग्रेस राजद के वोट बैंक पर कब्ज़ा कर लेगी।


ये आपके हक का पैसा भी लूट लेते- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की NDA सरकार का बहुत बड़ा फायदा है कि दिल्ली और पटना से निकला एक-एक रुपया सीधे आपके खाते तक पहुंचता है। कोई चोर लुटेरे लूट नहीं सकते। वरना यहां एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये राजद और कांग्रेस वाले आपके हक का पैसा आप तक पहुंचने ही नहीं देते। ये आपके हक का पैसा भी लूट लेते।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read