HomeUTTAR PRADESHदुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, बाहुबली अनंत सिंह...

दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार


Anant Singh Arrest: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की हत्या ने पूरे राज्य में तूफान मचा दिया है। जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पूर्व विधायक और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को बाढ़ के कारगिल मार्केट से हिरासत में लेते हुए पटना ले जाई, जहां उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 30अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह झड़प अनंत सिंह के समर्थकों और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई। इस दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें दुलारचंद यादव को पैर में गोली लगी। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी फेलियर से हुई, जो किसी सख्त वस्तु से लगी चोटों के कारण थी। इसके बाद दुलारचंद के पोते ने प्राथमिकी में अनंत सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी।


पुलिस ने वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना आदर्श आचार संहिता (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) का उल्लंघन थी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि दुलारचंद यादव का आपराधिक इतिहास रहा है, लेकिन हत्या के सबूत स्पष्ट हैं।


अनंत सिंह के साथ दो अन्य गिरफ्तार


पुलिस कार्रवाई केवल अनंत सिंह तक सीमित नहीं रही। उनके साथ मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम नामक दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। एसएसपी शर्मा ने इन्हें सह-आरोपी बताया। तीनों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। मोकामा क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। 


बता दें, अनंत सिंह, जो मोकामा से एनडीए के प्रत्याशी हैं। शनिवार को ही चुनाव प्रचार कर रहे थे। गिरफ्तारी से ठीक पहले उनकी टीम सरेंडर की तैयारी में थी, लेकिन पुलिस ने खुद पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। यह गिरफ्तारी बिहार चुनाव के संदर्भ में एक बड़ा झटका है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया, लेकिन देरी पर सवाल उठाए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read