आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले में शनिवार को श्रद्धालुओं की आस्था एक दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। भीड़ के दबाव में आकर कई लोग गिर पड़े, जिससे अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ घायलों की हालत नाज़ुक है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
Also Read This:आलू की करी परोसे जाने पर पति ने पत्नी को पत्थर से मारा


