spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयात्रियों को राहत देने के लिए DMRC ने बदला मेट्रो का शेड्यूल,...

यात्रियों को राहत देने के लिए DMRC ने बदला मेट्रो का शेड्यूल, 03 नवंबर तक मिलेगी ये खास सुविधा

fok-media-samman-samaroh


Delhi Metro Timing:दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक घोषणा की है। दिवाली और छठ पूजा मनाकर दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुछ प्रमुख स्टेशनों से मेट्रो सामान्य समय से पहले शुरू होंगी, जिससे सुबह जल्दी पहुंचने वाले यात्रियों को घर पहुंचने में आसानी होगी। DMRC ने बताया है कि नई दिल्ली येलो लाइन (Yellow Line) और आनंद विहार ISBT ब्लू और पिंक लाइन (Blue and Pink Line) स्टेशनों से पहली मेट्रो अब सुबह 5 बजकर 15 पर चलेगी।


क्यों किया गया यह बदलाव?


बीते दिनों दिवाली और छठ पूजा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसके बाद लोग अब दिल्ली वापस लौटने को चैयार हैं। ऐसे समय में अक्सर दिल्ली के न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार ISBT पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है, जिनका आगे का सफर मेट्रो से पूरा होता है। इसी बात का ध्यान रखते हुए DMRC ने मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ ना हो, इसके लिए मेट्रो के शेड्यूल में कुछ बदलाव किए हैं। सामान्य दिनों में मेट्रो सेवाएं सुबह लगभग 5:30 बजे शुरू होती हैं, लेकिन इन बदलावों के चलते DMRC ने सेवाओं को 5:15 बजे से शुरू करने का फैसला लिया है। यह बदलाव यात्रियों को रेलवे स्टेशनों से मेट्रो के माध्यम से अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचाने में मदद करेगी, खासकर जब सुबह की भीड़ अधिक होती है।


  1. न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन):यहां से पहली मेट्रो सुबह 5:15 बजे चलेगी।

  2. आनंद विहार ISBT मेट्रो स्टेशन (ब्लू और पिंक लाइन):यहां से भी सेवाएं 5:15 बजे शुरू होंगी।


बता दें, यह बदलाव केवल इन दो प्रमुख स्टेशनों पर लागू होगा, क्योंकि ये दोनों स्टेशन रेलवे स्टेशनों से सीधे जुड़े हैं। यानी बाकी नेटवर्क पर सेवाएं सामान्य समय पर चलेंगी। DMRC ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा बिना किसी रुकावट के उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular