HomeUTTAR PRADESH'दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं', ममता कुलकर्णी ने विवादित बयान के बाद दी...

‘दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं’, ममता कुलकर्णी ने विवादित बयान के बाद दी सफाई, कहा


Mamta Kulkarni Controversial Statement:पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस और वर्तमान में आध्यात्मिक गुरु ममता कुलकर्णी का हालिया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी न बताते हुए कहा कि वह कोई बम ब्लास्ट या देश-विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं था। दरअसल, यह बयान गोरखपुर में एक प्रेस मीट के दौरान दिया गया था, जहां वह आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंची थीं। बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोगों ने इसे गलत व्याख्या बताते हुए आलोचना की। हालांकि, अब ममता कुलकर्णी ने अपने इस बयान पर सफाई दी है कि उनका इशारा दाऊद पर नहीं, बल्कि उनके पूर्व पति विकी गोस्वामी पर था।


दाऊद इब्राहिम पर क्या बोलीं ममता कुलकर्णी?


बता दें, गोरखपुर में बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता कुलकर्णी ने कहा ‘दाऊद इब्राहिम से दूर-दूर से कोई लेना-देना नहीं है। किसी एक का नाम जरूर था, लेकिन अगर आप देखोगे तो उसने कोई बम ब्लास्ट या एंटी-नेशनल चीज नहीं की थी देश के अंदर। मैं उसके साथ तो नहीं हूं, लेकिन वह कोई आतंकवादी नहीं है। आपको उसका अंतर भी समझ में आना चाहिए।’


उन्होंने आगे कहा ‘आप जब दाऊद का नाम लेते हो… जिसके साथ मेरा नाम जुड़ा है, उसने कभी बम ब्लास्ट नहीं किया बॉम्बे के अंदर। कभी सुना आपने? जिसका नाम आप ले रहे हो, दाऊद का नाम कभी था ही नहीं। दाऊद को मैं कभी जीवन में नहीं मिली हूं।’इस वीडियो के वायरल होने से लोगों ने इसे दाऊद की पैरवी समझा, जबकि ममता ने जोर देकर कहा कि वह कभी दाऊद से नहीं मिलीं और उनका कोई संबंध नहीं है। 


जनता की प्रतिक्रिया


बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी विवाद छिड़ गया। कई लोगों ने इसे 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के पीड़ितों का अपमान बताया, क्योंकि दाऊद इब्राहिम को CBI और एनआईए द्वारा ब्लास्ट का मुख्य आरोपी माना जाता है, जिसमें 257 लोग मारे गए थे। राजनीतिक हलकों में भी बहस हुई, कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। इस विवाद ने दाऊद की पाकिस्तान में छिपे होने और आईएसआई से कथित संबंधों की पुरानी बहस को फिर से हवा दी।


सफाई में ममता कुलकर्णी ने क्या कहा?


उपजे विवाद के बाद ममता कुलकर्णी ने स्पष्ट किया कि उनका बयान दाऊद इब्राहिम पर नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका नाम कभी दाऊद से नहीं जुड़ा, बल्कि उनके पूर्व पति विकी गोस्वामी से जुड़ा था। विकी पर कोई देश-विरोधी आरोप नहीं थे, और वह किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल नहीं थे। ममता ने जोर दिया कि लोग उनके शब्दों की गलत व्याख्या कर रहे हैं और उन्हें ठीक से सुनना चाहिए।  उन्होंने अपनी आध्यात्मिक जीवनशैली का जिक्र करते हुए कहा कि वह 12 साल की तपस्या के बाद कुंभ मेले में भारत लौटी हैं और अब राजनीति या फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read