HomeUTTAR PRADESHपीलीभीत में दो ट्रक और पिकअप की हुई भिड़ंत, तीन लोगों की...

पीलीभीत में दो ट्रक और पिकअप की हुई भिड़ंत, तीन लोगों की मौत;1 घायल


Pilibhit Road Accident: यूपी के पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्मार्ट सिटी आदर्श किसान इंटर कॉलेज के पास मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो ट्रक और एक पिकअप के बीच भिड़त हो गई। जिसमें पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।  हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी में पहुंच गए,उन्होंने तत्काल व्यवस्था संभालते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया और हाईवे पर से वाहनों को हटवा कर यातायात शुचारु कराया।


जांच में जुटी पुलिस


मृतकों की पहचान पिकअप चालक पंकज 35 पुत्र संत कुमार निवासी नाहिल पुवायां, जनपद शाहजहांपुर  राजेन्द्र कुमार पुत्र राम लाल निवासी रामनगर कॉलोनी बंडा के रूप में हुआ। अभी एक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।


जांच में जुटी पुलिस


सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना देने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read