spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअंबाला में दिखा भारत की शक्ति और गौरव का अनोखा नजारा, राष्ट्रपति...

अंबाला में दिखा भारत की शक्ति और गौरव का अनोखा नजारा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

fok-media-samman-samaroh


Droupadi Murmu Rafale: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयर फ़ोर्स स्टेशन पहुंची। यहां से उन्होंने राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी। इस मौके एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह संग अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भर कर इतिहास रच दिया। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस उड़ान ने न केवल राष्ट्रपति की साहसिक और प्रेरक नेतृत्व शैली को दर्शाया, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।


राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले 8अप्रैल 2023को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30एमकेआई फाइटर जेट में उड़ान भर चुकी हैं। इस तरह वह फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनीं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30एमकेआई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी।


राफेल जेट की ताकत और भारतीय वायु सेना में योगदान


फ्रांसीसी एयरोस्पेस प्रमुख डसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल फाइटर जेट को सितंबर 2020 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज़’ के साथ सेवा में आए इन जेटों ने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया, जिसमें पाकिस्तान नियंत्रित क्षेत्रों में कई आतंकी ढांचों को नष्ट किया गया। राफेल अब भारतीय वायु सेना की ताकत का अहम हिस्सा बन चुका है और यह राष्ट्रपति की उड़ान ने इसके महत्व को और उजागर किया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular