HomeUTTAR PRADESHअलीनगर में बाहरी होने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का करारा जवाब,...

अलीनगर में बाहरी होने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का करारा जवाब, बोली


Maithili Thakur Alinagar Controversy:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच दरभंगा जिले की अलीनगर सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार और मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर को स्थानीय स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग उन्हें ‘बाहरी’ बताकर ‘गो बैक’ के नारे लगा रहे हैं, जबकि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी उन्हें ‘पैराशूट कैंडिडेट’ कहकर टिकट दिए जाने पर नाराज हैं। जिसके बाद अब मैथिली ठाकुर ने इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अलीनगर को अपना घर मानती हैं और यहां से कहीं नहीं जाएंगी।


विवादों से घिरी मैथिली ठाकुर


मैथिली ठाकुर जिन्हें अपनी गायकी और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में फैलाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा है। अलीनगर सीट से उन्हें टिकट मिलने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया। स्थानीय बीजेपी नेता और कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि मैथिली दिल्ली में रहती हैं और यहां की जमीन से उनका जुड़ाव नहीं है। दरभंगा में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों में लोगों ने ‘बाहरी बाहर जाओ’ के नारे लगाए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।  इन प्रदर्शनों में मैथिली को ‘पैराशूट उम्मीदवार’ बताकर उनका विरोध किया गया और कहा गया कि स्थानीय नेताओं को नजरअंदाज किया गया है।


मैथिली ठाकुर इन आरोपों पर क्या कहा?


इन आरोपों पर मैथिली ठाकुर ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह नैरेटिव जानबूझकर फैलाया जा रहा है, खासकर तब से जब उनकी फोटो बीजेपी नेता विनोद तावड़े के साथ वायरल हुई थी। मैथिली ने जोर देकर कहा ‘मैं यहां घर बना रही हूं, अलीनगर से बाहर नहीं जाऊंगी। मैंने सब कुछ देख लिया है और सब सेट हो गया है।’ उन्होंने यह भी पूछा कि जब वह यहीं पैदा हुई हैं, तो उन्हें बाहरी कैसे कहा जा सकता है?  मैथिली ने अपने विरोधियों पर नकारात्मक पीआर चलाने का आरोप लगाया और कहा कि सोशल मीडिया पर एक ही तरह का कंटेंट कॉपी-पेस्ट हो रहा है, जो साफ तौर पर एक सुनियोजित अभियान का हिस्सा लगता है

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read