HomeUTTAR PRADESH‘लालू एंड कंपनी धारा 370 को 70 साल से बचा कर बैठी...

‘लालू एंड कंपनी धारा 370 को 70 साल से बचा कर बैठी थी’ दरभंगा में अमित शाह ने लालू यादव और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना


Bihar Elections 2025: बिहार के दरभंगा में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और लालू यादव पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी, लालू एंड कंपनी धारा 370 को 70 साल से बचा कर बैठी थी। पीएम मोदी ने धारा 370 को 5 अगस्त 2019 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। एक जमाना था जब आतंकवादी भारत की भूमि को लहूलुहान करके चले जाते थे। एक बार सर्जिकल स्ट्राइक की, दूसरी बार एयर स्ट्राइक की और तीसरी बार ऑपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान के घर में घुस कर सफाई की।


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय में यहां पीएफआई बना, कोई बैन नहीं लगाता था। पीएम मोदी ने एक ही रात में पीएफआई पर बैन लगाकर, 100 से अधिक स्थानों पर रेड करके पीएफआई की पूरी जमात को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि मैं आज वादा करके जाता हूं कि जब तक भाजपा का एक भी सांसद है तब तक एक भी पीएफआई वालों को जेल के बाहर आने नहीं देंगे।


अमित शाह ने मोदी के नेतृत्व में देश के गरीबों के लिए 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। हर गरीब को घर देने का काम मोदी जी ने किया है। इसी तरह किसानों को सालाना 6 हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पीएम गरीब कल्यण अन्न योजना के तहत  बिहार में 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त मिलता है।


गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक करोड़ से अधिक जीविका दीदी के बैंक अकाउंट में 10 हजार रुपए जमा करने का काम एनडीए सरकार ने किया है। हर घर की 125 यूनिट तक बिजली बिल माफ कर दी। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन 400 रुपए से 1,100 रुपए किया। इसी तरह बहुत सारे काम नीतीश सरकार ने बिहार के विकास के लिए किए हैं।


अमित शाह ने पीएम मोदी ने कहा है कि एक लाख युवाओं को भाजपा पंच, सरपंच, तहसील पंचायत, जिला पंचायत, विधायक और सांसद का टिकट देकर पहली बार चुनाव लड़ाएगी। आरजेडी का एक प्रभारी पूछ रहा था कि पहली बार किसको टिकट दिया। तो मैं बता देता हूं कि हमने 25 साल की मैथिली ठाकुर को बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के टिकट दिया है। जबकि लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनियां गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read