HomeUTTAR PRADESHDelhi: Cloud Seeding की कोशिश बेकार? 3 घंटे बाद भी नहीं हुई...

Delhi: Cloud Seeding की कोशिश बेकार? 3 घंटे बाद भी नहीं हुई बारिश तो AAP ने उठाए सवाल, कहा


Delhi Cloud Seeding Fails: दिल्ली की प्रदूषित हवा से निपटने के लिए केंद्र सरकार को ओर से आज 28अक्टूबर की दोपहर क्लाउड सीडिंग का ट्रायल पूरा किया गया। इस ट्रायल के बाद ऐसी उम्मीद जताई गई कि अब से चार घंटे बाद बारिश हो सकती है। लेकिन तीन घंटे बाद भी आसमान से एक बूंद पानी नहीं टपका। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे ‘आर्टिफिशियल रेन के नाम पर महंगा फर्जीवाड़ा’ करार देते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि यह न केवल जनता का पैसा बर्बाद करने का प्रयास है, बल्कि प्रदूषण से लड़ने की बजाय प्रचार का हथकंडा। विवाद तब और भड़का जब AAP ने तंज कसते हुए पूछा ‘क्या इंद्र देवता को बुलाकर ही बारिश करवाएंगे?


क्लाउड सीडिंग का दावा और असफलता


दिल्ली सरकार ने आज दोपहर उत्तर दिल्ली के ऊपर क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें विशेष विमान से सिल्वर आयोडाइड के कण छोड़े गए। यह तकनीक बादलों में बारिश को प्रेरित करने के लिए इस्तेमाल की जाती है, जो प्रदूषण कम करने का एक वैज्ञानिक उपाय माना जाता है। केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी दी थी और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने दावा किया था कि इससे AQI में सुधार होगा। लेकिन ऑपरेशन के तीन घंटे बाद भी कोई बारिश नहीं हुई, जिससे हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, बादल उपयुक्त न होने के कारण सफलता की संभावना कम थी, लेकिन सरकार ने इसे ‘पायलट प्रोजेक्ट’ का हिस्सा बताया।


AAP ने कसा तंज


AAP ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह ‘झूठ का पुलिंदा’ है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर BJP को निशाने पर लिया, जबकि सौरभ भारद्वाज ने वीडियो में कहा ‘BJP ने क्लाउड सीडिंग के नाम पर सिर्फ फोटोशूट किया। असल में कुछ नहीं हुआ और दिल्लीवासी प्रदूषण की मार झेल रहे हैं।’ AAP ने इसे ‘फ्रॉडस्टर्स’ (धोखेबाजों) का करार दिया और मांग की कि खर्च का हिसाब सार्वजनिक किया जाए।


AAP ने वसुदेव घाट पर प्रधानमंत्री की छठ पूजा की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा ‘यमुना को साफ करने के नाम पर ड्रिंकिंग वॉटर से पूल बनाया, अब क्लाउड सीडिंग फेल हो गई तो क्या इंद्र देवता को आमंत्रित करेंगे?’ यह बयान दिल्ली में छठ महोत्सव की तैयारियों के बीच आया, जहां AAP ने BJP पर सांस्कृतिक त्योहार को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराने का भी आरोप लगाया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read