HomeUTTAR PRADESHकहर बरपाने को तैयार चक्रवाती तूफान 'मोंथा', ट्रेनें-फ्लाइट्स रद्द, स्कूलों पर लगा...

कहर बरपाने को तैयार चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, ट्रेनें-फ्लाइट्स रद्द, स्कूलों पर लगा ताला


Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी में जन्मा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब तेजी से अपनी ताकत दिखा रहा है।इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि, यह तूफान आज शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के पास तट से टकरा सकता है, जहां हवाओं की रफ्तार 90-110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी। मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच यह लैंडफॉल करेगा, जिससे तटीय इलाकों में भारी तबाही का खतरा मंडरा रहा है।


कैसे बना खतरा?


कुछ दिनों पहले कमजोर सर्कुलेशन के रूप में शुरू हुआ ‘मोंथा’ अब गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में तब्दील हो चुका है। पिछले 6 घंटों में इसकी गति 6 से बढ़कर 18 किमी/घंटा हो गई है, और IMD का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में यह 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेगा। तूफान का केंद्र चेन्नई से करीब 970 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था, लेकिन अब यह तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है।


कौन-कौन से राज्य होंगे प्रभावित


आंध्र प्रदेश के काकीनाडा, नेल्लोर, श्रीकाकुलम जैसे तटीय जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश (100-150 मिमी) और 3-5 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी।


ओडिशा के दक्षिणी जिले जैसे गंजम, कोरापुट, कालाहांडी प्रभावित होंगे। मलकानगिरी, नबरंगपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।


तमिलनाडु में चेन्नई, चेंगलपट्टू, कडलूर में जलभराव देखा जा रहा है। तिरुवल्लूर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।


वहीं तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई।  


अलर्ट पर आंध्र प्रदेश की सरकार


इस तूफान का असर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में दिखाई देखा। इसको लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट जारी कर दिया था। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर आंध्र प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर तटीय इलाकों से हजारों लोगों को एवाक्यूएट करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और मंत्री नारा लोकेश 24×7 वॉर रूम से निगरानी कर रहे हैं। अब तक 400 से अधिक राहत शिविर लगाए गए हैं, जहां भोजन, पानी और दवाओं की व्यवस्था है। NDRF और SDRF की 20+ टीमें तैनात हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने BJP कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटने का निर्देश दिया है।


आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तत्काल एवाक्यूएशन का आदेश दिया है। NDRF और SDRF की 20+ टीमें तैनात।


ट्रेनें और फ्लाइट्स रद्द


साइक्लोन के कारण 65 से अधिक ट्रेनें (पैसेंजर और एक्सप्रेस) रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई के रूट डायवर्ट किए गए। दर्जनों फ्लाइट्स (विशेषकर विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से) कैंसल। यात्रा से पहले IRCTC ऐप या एयरलाइंस चेक करें।


स्कूल-कॉलेज बंद


आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद हैं। परीक्षाएं स्थगित।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read