HomeUTTAR PRADESH‘मुझे माफ कर दीजिए...’, गुपचुप तरीके से करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवारों...

‘मुझे माफ कर दीजिए…’, गुपचुप तरीके से करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवारों से मिले एक्टर विजय; आंखें हो गईं नम


Karur Stampede: चेन्नई में हुए भयावह भगदड़ हादसे के बाद सुपरस्टार विजय ने इंसानियत की मिसाल पेश की। अभिनेता ने उन परिवारों से गुपचुप तरीके से मुलाकात की, जिनके अपनों ने इस हादसे में जान गंवाई थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही विजय ने बच्चों की तस्वीरें देखीं, वे अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने पीड़ित परिवारों से कहा, “मुझे अपना समझिए… मैं आपकी हर जरूरत का ख्याल रखूंगा।” सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात पूरी तरह निजी रखी गई थी। किसी मीडिया या पार्टी कार्यकर्ता को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।


 विजय की राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) ने पीड़ित परिवारों के लिए महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में विशेष इंतजाम किए। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 50कमरे बुक किए गए ताकि अभिनेता हर परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिल सकें और उन्हें सांत्वना दे सकें। करूर जिले से पहुंचे एक परिवार के सदस्य ने बताया, “हमारे लिए बस की व्यवस्था की गई थी ताकि हम आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें।” इस पूरे आयोजन को मीडिया से दूर और अत्यंत गोपनीय रखा गया।


41लोगों की मौत, CBI ने दर्ज की दोबारा FIR


गौरतलब है कि 27 सितंबर को विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। मृतकों में अधिकांश आम नागरिक थे, जो अभिनेता की झलक पाने आए थे। हादसे के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, वहीं अब CBI ने मामले की गहन जांच के लिए FIR दोबारा दर्ज की है। यह कदम भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और सुरक्षा चूकों की सटीक वजहों का पता लगाने के लिए उठाया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read