HomeUTTAR PRADESHमुस्तफाबाद के नाम में भी होगा बदलाव, सीएम योगी बोले- पहले कब्रिस्तान...

मुस्तफाबाद के नाम में भी होगा बदलाव, सीएम योगी बोले- पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री में लगता था पैसा


Lakhimpur Kheri News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी पहुंचे और यहां के मंच से उन्होंने कि ऐज राज्य में डबल इंजन की सरकार है। हम प्रमुख धर्मस्थलों का पुनरुद्धार कर रहे हैं, नहीं तो पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री में पैसा लगाया जाता। हमारी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया। फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या रखा और अब मुस्तफाबाद का नाम भी बदलकर कबीरधाम किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि इससे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया था। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रखा गया था. मुगलसराय तहसील का नाम भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया गया।


अमेठी में स्टेशनों का नाम बदला


इससे पहले अमेठी में भी 8 रेलवे स्टेशनों का नाम बदला जा चुका है। मिसरौली का नाम मां कालिकन धाम किया गया था। जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम रखा गया है। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा बिजली पासी रखा गया। बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस रखा गया। फुरसतगंज स्टेशन का नाम तपेश्वरनाथ धाम किया गया है। कासिमपुर हॉल्ट का नाम जायस सिटी किया गया था। अकबरगंज स्टेशन का नाम मां अहोरवा भवानी धाम और वारिसगंज का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान रखा गया। लखनऊ में बर्लिंगटन चौराहा का नाम अशोक सिंघल किया जा चुका है। सिकंदराबाद चौराहे का नामकरण वीरांगना उदादेवी रखा गया।


मुख्यमंत्री ने रखा प्रस्ताव


मुख्यमंत्री योगी ने कहा ने कहा कि जब यहां आया तो मैंने पूछा कि इस गांव का नाम क्या था, तो पता चला था कि मुस्तफाबाद। मैंने प्रस्ताव की मांग करके यहां का नाम बदलने को कहा है। इसे ही आत्मीयता का भाव कहते हैं। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अयोध्या को फैजाबाद किया था और प्रयागराज को इलाहाबाद किया था और हमने इसे बदला है। पहले पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए जाता था इसे भी हमने बदला है।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read