HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, शिक्षा मंत्री...

दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने तैयारियों का लिया जायजा


Delhi News:दिल्ली के शिक्षा मंत्री और जनकपुरी के विधायक आशीष सूद ने आज अपने क्षेत्र में  31 स्थानों पर आयोजित  छठ महापर्व की  व्यापक तैयारियों का जायजा लिया।  जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 31 छठ पूजा समितियाँ  छठ पूजा का आयोजन कर रही हैं। यह समितियां सरकार के विभिन्न विभागों के साथ तालमेल कर श्रद्धालुओं के लिए घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा तथा चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था में सहयोग कर रही  है।


जनकपुरी में पहली बार व्यापक स्तर पर छठ पूजा का आयोजन


इस मौके पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि छठ पूजा हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता और अनुशासन का संदेश देता है। उन्होंने कहा की जनकपुरी में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। घाटों पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी ही गयी है। सूद ने बताया कि जनकपुरी में सीतापुर पार्ट 2, शनि बाजार चौक, 40 फुट डिस्पेंसरी पार्क रोड, बिंदापुर पुलिस स्टेशन के सामने, उत्तम नगर, A2A जनकपुरी,  महावीर एंक्लेव, चाणक्य प्लेस, जनकपुरी सी ब्लॉक पार्क एवं पोसांगीपुर आदि क्षेत्र में विभिन्न छठ पूजा समितियों  जैसे जय अंबे सीतापुरी छठ पूजा सेवा समिति, महावीर एंक्लेव छठ पूजा समिति, पोसंगीपुर छठ पूजा समिति, सूर्य उपासना समिति, आदर्श छठ पूजा समिति, शिव मंदिर छठ पूजा समिति, पूर्वांचल छठ पूजा समिति और छठ पूजा महावीर एंक्लेव जैसी 31 समितियों द्वारा  छठ पूजा का विधिवत रूप से आयोजन किया जा रहा है। 


उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस साल दिल्ली में लगभग एक हजार से अधिक स्थानों पर छठ पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जो अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। कई सालों के बाद यमुना घाटों पर छठ पूजा का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


कुछ प्रमुख स्थानों पर ‘मॉडल छठ घाट’ का स्थापना  


दिल्ली के सभी छठ घाटों पर पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली के 200 से ज्यादा स्थानों पर कलाकारों को लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने के लिए आमंत्रित किया गया है। घाटों पर भव्य स्वागत द्वार, छठी मैय्या और सूर्य भगवान की प्रतिमाओं के साथ आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी ताकि वातावरण श्रद्धापूर्ण और उत्सवमय बने। कुछ प्रमुख स्थानों पर ‘मॉडल छठ घाट’ स्थापित किए जा रहे हैं, जो सजावट और सुविधाओं के दृष्टिकोण से उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।


आशीष सूद ने बताया कि इस साल दिल्ली सरकार ने दिल्ली में पूर्व में आयोजित कांवड़ यात्रा, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा और रामलीला  की तैयारियों के लिए आवश्यक अनुमति और एनओसी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है वैसे ही इन छठ घाटों के लिए  भी अनुमति की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है।  ताकि  छठ घाटों की संख्या बढ़ सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस पूजा को कर सके ।


आशीष सूद ने की अपील


आशीष सूद ने जनकपुरी के सभी छठ पूजा करने वालों से अपील की कि वे इस पर्व को स्वच्छता और सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ। उन्होंने यह भी बताया कि जनकपुरी की जनता दिल्ली सरकार के प्रयासों से काफी खुश है। उनको कई वर्षों बाद इस प्रकार के स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त छठ घाट मिल सके।  उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम,  फायर विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read