spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदंगा पीड़ितों को लेकर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, 121 परिवारों के...

दंगा पीड़ितों को लेकर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, 121 परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित चरण सुहावे’ गुरू चरण यात्रा स्वागत कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरुचरण यात्रा का स्वागत करने का मुझे मिला सौभाग्य ये मेरे लिए गौरव का क्षण है।हरियाणा की धरती एक गौरवशाली क्षण का साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से प्रारंभ ये महान यात्रा बिहार में गुरु जी के जन्म स्थान पटना साहिब तक जाएगी। फरीदाबाद को दिल्ली के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह प्रवेश द्वार पवित्र जोड़ा साहब के माध्यम से साक्षात गुरु जी के चरणों की धूल को अपने मस्तक पर धारण कर रहा है। साथ ही सीएम ने इस पावन अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और इस यात्रा के आयोजकों का दिल से आभार और धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरुओं की वाणी हमेशा मार्गदर्शन करती रहती है। गुरु गोबिंद सिंह जी सिर्फ सिखों के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक है। इस यात्रा में माता साहिब कौर जी का पवित्र जोड़ा साहब शामिल किया जाएगा।


दंगा पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 1नवंबर से 24नवंबर तक प्रदेश में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। हमारी सरकार ने पवित्र भूमि चिल्ला साहिब जहां गुरु नानक देव जी ने तपस्या की थी वह भूमि पवित्र गुरुद्वारा साहिब के नाम की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 1984के दंगा पीड़ित 121परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय लिया। इस यात्रा में शामिल सभी संत गणों, आयोजकों और देश-विदेश से आए सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन और स्वागत किया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular