HomeUTTAR PRADESH'नई पीढ़ी ही है राष्ट्र निर्माण की वाहक', 'जल संगम से जन...

‘नई पीढ़ी ही है राष्ट्र निर्माण की वाहक’, ‘जल संगम से जन संगम’ उत्सव का शुभारंभ कर आशीष सूद ने दिया एकता का संदेश


Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी अभियान “Sardar @150” के अंतर्गत इस ऐतिहासिक अवसर को  गर्वपूर्वक मनाने का निर्णय किया है। यह अभियान जन भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के विचार को सशक्त बनाता है और “अमृत पीढ़ी” को सरदार पटेल के एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के आदर्शों से जोड़ने का उद्देश्य रखता है।


यमुना घाट पर जल संगम से जन संगम – एकता के उत्सव


इस अवसर पर  आज सोनिया विहार यमुना घाट पर “जल संगम से जन संगम – एकता के उत्सव” का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों सहित 150उत्साही स्वयंसेवकों ने पवित्र यमुना जल एकत्र किया।


यह एकत्रित यमुना जल  देशभर की 25सांस्कृतिक रूप से महत्त्वपूर्ण नदियों—कश्मीर से कन्याकुमारी तक—प्रवाहित किया जाएगा, जो राष्ट्रीय एकता और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। इसके पश्चात उन नदियों से लाया गया पवित्र जल दिल्ली वापस लाया जाएगा जहाँ 31अक्तूबर 2025को पटेल चौक स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर जल अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा जो इस ऐतिहासिक अभियान का समापन दिवस होगा।


शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने क्या कहा?


अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जब भारत आज़ाद हुआ तब 562रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने जो कार्य किया, वही राजनीतिक इच्छाशक्ति आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने दिखाई है। अनुच्छेद 370को हटाकर भारत के भूगोल और हृदय दोनों को एक कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना सरदार पटेल ने देखा था, वही आज प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘विकसित भारत @2047’ के रूप में जीवंत हो रहा है।


आशीष सूद आगे कहते है ‘हमारे विद्यार्थी केवल किताबें नहीं पढ़ रहे वे राष्ट्र निर्माण की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दिल्ली के विद्यालय इस एकता यात्रा के वाहक बने हैं, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।’ इस अवसर पर आशीष सूद सहित उपस्थित सभी अधिकारियों और विद्यार्थियों ने मां यमुना आरती में भाग लेकर नदी शुद्धि और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read