HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, आनंद विहार में 400 के पार...

दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, आनंद विहार में 400 के पार पहुंचा AQI का लेवल


Delhi Air Quality Index: राजधानी दिल्ली में फिर छाया पॉल्यूशन का खतरा…जहरीली हुई हवा, गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ AQI लेवल। बात करें आज यानी 25 अक्टूबर की, तो आज की सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही आनंद विहार क्षेत्र में AQI लेवल 412 पहुंच गया है, जो कि बेहद चिंता का विषय है।


पहले से बीमार लोग बरतें सावधानी


दिल्ली में AQI लेवल का अगर यही हाल रहा तो इससे लोगों के स्वास्थ्य को बेहद नुकसान हो सकता है। हवा का ये हाल बेहद हानिकारक है। अगर आप पहले से बीमार हैं तो आप पर इसका गंभीर असर हो सकता है। प्रदूषण के लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए संबंधित एजेंसियों ने INDIA GATE समेत कई जगहों पर एंटी-स्मॉग गन को तैनात किया है। बढ़ते पॉल्यूशन के चलते एयर प्यूरीफायर और मास्क की बिक्री में 60-70% की वृद्धि देखी गई है। बता दें कि दिल्ली में हर साल सर्दियों की एंट्री के साथ ही हाई लेवल प्रदूषण की भी एंट्री होती है। पराली जलाने, वाहनों के धुएं, निर्माण कार्यों और इंडस्ट्रियल एमिशन जैसे कामों की वजह से वायु गुणवत्ता लगातार खराब होने लगती है। आनंद विहार जैसे इलाकों में ट्रैफिक और औद्योगिक गतिविधियों के कारण AQI लेवल सबसे ज्यादा होता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read