HomeUTTAR PRADESHपांचवें चरण में स्मृति, माया, ब्रजभूषण समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

पांचवें चरण में स्मृति, माया, ब्रजभूषण समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती, केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, कैसरगंज से सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, रायबरेली के उम्मीदवार दिनेश सिंह जैसे दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अमेठी में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि आप जल्द से जल्द अपने मतदान केंद्र जाकर इस उत्सव में सहभागी बनें। यह भारत और इसके भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, इसका निर्वहन करें।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में वोट डालने के बाद कहा, “मैं सभी से अपील करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें। हम प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीत रहे हैं, अमेठी और रायबरेली भी जीत रहे हैं।”

रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “अब कोई भ्रम नहीं बचा है, अमेठी और रायबरेली में कमल खिल रहा है।”

लखनऊ में वोट डालने के बाद मायावती ने कहा, “मैंने मतदान कर दिया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें। मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि करण भूषण को पर्याप्त शिक्षा दी है। वह परिपक्व है। लोगों को खींचने का हुनर उसके अंदर है। अब देवी पाटन मंडल की राजनीति युवा पीढ़ी के हाथ में जा रही है।”

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 14 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने भी लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

ज्ञात हो कि पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, भानू वर्मा, निरंजन ज्योति व योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read