HomeUTTAR PRADESHभारत के बाद चीन को ट्रंप ने दी टैरिफ की धमकी, कहा-...

भारत के बाद चीन को ट्रंप ने दी टैरिफ की धमकी, कहा- चीन की सभी वस्तुओं पर 115 फीसदी तक टैरिफ लगा देंगे


नई दिल्ली:  भारत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को भी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति जिनपिंग वॉशिंगटन के साथ ‘निष्पक्ष समझौते’ पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो चीन की सभी वस्तुओं पर 115 फीसदी तक टैरिफ लगा देंगे। ट्रंप के बयान के बाद चीन और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि चीन हमारा बहुत सम्मान करता है। वे हमें टैरिफ के रूप में काफी ज्यादा पैसा दे रहे हैं। वे हमें 55 फीसदी का भुगतान कर रहे हैं,यह बहुत ज्यादा पैसा है। उन्होंने कहा कि अगर चीन और हमारे बीच कोई समझौता नहीं होता हैं, तो 1 नवंबर तक 155 फीसदी का भुगतान करना पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा कि पहले वाशिंगटन का कई देशों ने फायदा उठाया है, लेकिन अब और नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुत ही निष्पक्ष व्यापर समझौता कर पाएंगे। मुझे लगता है कि मुझे लगता है कि आप में से ज़्यादातर लोग वहां मौजूद होंगे। यह बहुत रोमांचक होगा।


अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के साथ एक महत्वपूर्व खनिज समझौते पर किए हस्ताक्षर


आपको बता दें कि ट्रंप ने चीन को ऐसे समय में चेतावनी दी है कि जब अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के साथ एक महत्वपूर्व खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिशों का हिस्सा है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read